Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनअंकुश राजा का सैड सांग "दोसरा से दिल न लगा लिहा हो"...

अंकुश राजा का सैड सांग “दोसरा से दिल न लगा लिहा हो” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

जन सागर टुडे संवाददाता

लखनऊ :. भोजपुरी इंडस्ट्री के यंग सिंगर एक्टर अंकुश राजा इन दिनों एक के बाद एक सुपरहिट गाने दे रहे हैं। जब भी उनका गाना आता है तो गर्दा मचा देता है। अब अंकुश राजा के गाए सैड सांग ‘दोसरा से दिल न लगा लिहा हो’ में भोजपुरी इंडस्ट्री की क्यूट गर्ल बेबी काजल परफॉर्म करती नजर आ रही है। जिसमें बेबी काजल की खूबसूरत अदा और अंकुश राजा की गायकी दोनों ही गजब का कमाल कर रही है। ये सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है। ‘दोसरा से दिल न लगा लिहा हो’ को रिलीज हुए कुछ ही समय हुआ है और ये वायरल हो गया है।

निर्माता रत्नाकर कुमार निर्मित ‘दोसरा से दिल न लगा लिहा हो” में जहां अंकुश राजा का भोलापन नजर आ रहा है,तो वही दूसरी तरफ बेबी काजल का दिलकश अंदाज देखने लायक है। दोनों की केमेस्ट्री सांग में खूब जच रही है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘दोसरा से दिल न लगा लिहा हो” के निर्माता रत्नाकर कुमार है। सांग को अंकुश राजा ने बड़ी गहराई से गाया है। गाने के लेखक बोस रामपुरी,संगीत छोटू रावत,गार्जियन लखन बाबा,मैनेजर नेता जी,निर्देशन भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डी व बॉबी, एडिटर मीत जी, और प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img