Sunday, April 20, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादउत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व एवं वर्तमान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको को किया...

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व एवं वर्तमान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको को किया गया सम्मानित

जनसागर टुडे संवाददाता : नरेश सिंघानिया

गाजियाबाद  : कोरोना महामारी एवं टोकियो ओलंपिक मे खिलाड़ियों को प्रेरित करने मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व एवं वर्तमान राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों को नेहरू युवा केंद्र, गाजियाबाद द्वारा सम्मान प्रतीक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र,गाजियाबाद के जिला युवा समन्वयक श्री देवेंद्र कुमार ने बताया कि युवा ही देश का भविष्य होते है, हमे युवाओ को सह़ी मार्ग एवं सह़ी दिशा दिखाने की जरूरत है,जो नेहरू युवा केंद्र करता आ रहा है, उसी के चलते नेहरू युवा केंद्र युवाओ को समाज सेवा के क्षेत्र से जोड़ते हुए देश भावना के लिए प्रेरित करता है। नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्री मुकुंद वल्लभ शर्मा ने बताया युवाओ के द्वारा कोरोना महामारी मे अपनी जान की परवाह किए बिना अतुल्य कार्य किया है। ऐसे युवाओँ को नेहरू युवा केंद्र हमेशा ही सम्मानित करता रहा है और करता रहेगा। ऐसे सम्मान से युवाओ मे ऊर्जा का संचार होता है,और युवा पूरी लगन से कार्य करते है। आज पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक विकास, नीतीश, पवन, एवं चेतन को 2 वर्ष राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक के पद पर कार्य पूर्ण करने का अनुभव प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं नेहरू युवा केंद्र के वर्तमान स्वयसेवको को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्राची को प्रथम, शिवम एवं श्रीमती भानु को द्वितीय, तालिब को तीसरा एवं गौरव और रेणु को सांत्वना पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img