Saturday, April 12, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशमेरठवर्षा प्रजापति ने जूनून प्रतिभा उडान प्रतियोगिता मे बालीवुड डांस मे प्रथम...

वर्षा प्रजापति ने जूनून प्रतिभा उडान प्रतियोगिता मे बालीवुड डांस मे प्रथम स्थान प्राप्त किया

जनसागर टुडे संवाददाता : अर्जुन सिंह

बहसूमा।डी० पी० एम ० पब्लिक स्कूल, बहसूमा में कक्षा 12 की छात्रा वर्षा प्रजापति ने विद्यालय का नाम रोशन किया। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में जुनून प्रतिभा की उड़ान ऑनलाइन राष्ट्रीय गायन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका परिणाम कल घोषित किया गया था।

इस प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 150 प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया था। वर्षा प्रजापति ने बॉलीवुड डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी ने वर्षा को शुभकामनाएं दीं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि अगर यह बच्ची ऐसे ही मेहनत करती रही तो एक दिन यह नई ऊंचाइयों को छुएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य जिया जैदी ने भी वर्षा को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस बच्ची ने विद्यालय के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

वर्षा प्रजापति को सचिव जगदीश त्यागी व प्रधानाचार्य जिया जैदी तथा कॉर्डिनेटर अनुज त्यागी ने सम्मानित किया। और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संगीत अध्यापिका मिस किरण का उल्लखनीय योगदान रहा। इस अवसर पर अमित गुप्ता, मुकुल त्यागी, रीता यादव, गुलाब सिंह, सत्येंद्र, विनीत आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img