जनसागर टुडे : धीरेन्द्र अवाना
नोएडा । भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में विशेष योगदान देने वाले जुनेदपुर निवासी शहीद दरियाव सिंह नागर को उनकी पुण्यतिथि पर पीस पार्टी द्वारा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया व प्रसाद वितरण किया गया। पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर ने बताया कि 1857 ई की क्रांति में शहीद दरियाव सिंह नागर का काफी उल्लेखनीय योगदान रहा।
जुनेदपुर निवासी शहीद दरियाव सिंह काफी अच्छे परिवार से थे। उन्होंने अपने प्राणों की परवाह किये बिना अंग्रेजो के कई बार दांत खट्टे किये।बुजुर्ग बताते है कि शहीद दरियाव सिंह नागर द्वारा अंग्रेजो से खेतो में हल भी चलवाया गया था।
उन्होंने सिकंदराबाद क्षेत्र का नेतृत्व करते हुए अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिला दी थी।उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर सैकड़ो अंग्रेजो को मौत के घाट उतारा था। उसके बाद उन्हें 14 मई 1857 को बुलंदशहर के काले आम पर फांसी दी गयी थी।पीस पार्टी जिला प्रशासन से अपील करती है कि उनकी स्मृति में पार्क का निर्माण कराकर उनकी तस्वीर की स्थापना करानी चाहिए।जिससे आने वाली पीढ़िया उनकी शौरगाथा से रुबरु हो सके।