Sunday, October 20, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादनर सेवा ही नारायण सेवा : मयंक गोयल

नर सेवा ही नारायण सेवा : मयंक गोयल

जनसागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद :  भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल का कहना है कि संस्कार सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उन्हें अपने परिवार व संगठन से नर सेवा नारायण सेवा का मूल मंत्र मिला है। जो व्यक्ति गरीबों की सेवा करता है, तो निश्चित रूप से उसे ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। नर सेवा से ही समाज की सेवा होती है और समाज की सेवा होती है तो राष्ट्र की सेवा होती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों की चिंता कर रहे हैं और प्रत्येक व्यक्ति को उपचार दिलवाने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज बनता है कि वह अपने स्तर पर भी समाज की सेवा करें और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएं। यही कारण है।

कि पार्टी और परिवार के संस्कारों को लेकर सेवा करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में जीवन बड़ा अनमोल है उसको बचाना सबके लिए चुनौती बना हुआ है, जिसके लिए वह दिन रात गरीब लोगों के बीच रहकर सहयोग कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img