Thursday, April 10, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRनोएडारजत विहार में  ऑनलाइन  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

रजत विहार में  ऑनलाइन  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जनसागर टुडे संवाददाता : प्रियंका शर्मा

नोएडा। सेक्टर 62 स्थित रजत विहार में आरडब्ल्यूए द्वारा ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रजत विहार के करीब 38 बच्चों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर सेक्टर 62 स्थित रजत विहार आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि आरडब्ल्यूए द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान करीब 38 बच्चों ने डांस,गीत, संगीत और कविता के माध्यम से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कोरोना वायरस के इस दौर में लोगों को इस बीमारी के भय से दूर रखने के लिए आरडब्ल्यूए ने अब सप्ताह में दो बार इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर वैष्णवी, संस्कृति, मन्नू, काव्या, मीठी, अदरीजा, अनवी, आदी बंसल और आशवी समेत कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img