Saturday, April 19, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादकांग्रेस के प्रदेश सचिव नसीम खान के पिता बुंदू खान का हुआ...

कांग्रेस के प्रदेश सचिव नसीम खान के पिता बुंदू खान का हुआ निधन

जनसागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद।  कांग्रेस के तेज तर्रार नेता एवं प्रदेश सचिव नसीम खान के पिता का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें यमुना नगर के अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां उनका उपचार चल रहा था। यमुना नगर में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

नसीम खान ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बागपत जनपद के गांव कोताना का निवासी है। उनके पिता दस साल वहां ग्राम प्रधान रहे हैं। इससे पूर्व उनके दादा और दादी भी कोताना से ग्राम प्रधान थे। 62 वर्षीय बुंदू खा  को उनके पुश्तैनी गांव कोताना में ही सुपुर्द-ए-खाक  किया गया था।

2000 से अधिक लोग उनके जनाजे में पहुंचे। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने नसीम खान के पिता के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। दैनिक जन सागर टुडे परिवार भी  उनके पिता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार के लिए अपनी संवेदनाएं प्रकट करता है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img