Thursday, October 24, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादखुशहाल पार्क में रंजिश के चलते गोली मारकर की हत्या

खुशहाल पार्क में रंजिश के चलते गोली मारकर की हत्या

4 बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानान्तर्गत खुशहाल पार्क कॉलोनी में बीती रात 4 बदमाशो ने व्यक्ति को गोली मारकर गम्भीर घायल कर दिया और फायरिंग कर फरार हो गये। जिसे स्वजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। स्वजनों ने तहरीर देकर 1 नामजद तथा 3 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार इकबाल 50 साल पुत्र मौ0 अतहर सपरि वार खुशहाल पार्क कॉलोनी में रहता था। बुधवार देर रात करीब पौने 10 बजे उसकी पत्नी समीना घर के बाहर तख्त पर बैठी थी। अचानक 2 बाइक पर सवार होकर 4 बदमाश आये और समीना के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर इकबाल और उसका बेटा शहजाद छत से नीचे आये। जिन पर बदमाशों ने गोली चला दी। जो इक़बाल की गर्दन में जा लगी। उसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गये। स्वजनों ने पड़ोसियों की मदद से घायल इकबाल को जगप्रवेश अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया। जहां कुछ ही देर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। मृतक के बेटे शहजाद की तहरीर पर 1 नामजद व 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वारदात पुरानी रंजिश की प्रतीत हो रही है।क्या है वारदात की असली वजह

स्वजनों के अनुसार 5 सितंबर 2019 को उनके घर पर नसबंदी कॉलोनी के कुछ लोगो ने मृतक इकबाल के बेटे आजाद जिससे 4-5 दिन पहले आरोपितों का झगड़ा हो गया था को फंसाने के उद्देश्य से अपने साथी साकिब पुत्र नन्हे निवासी नसबंदी कॉलोनी थाना लोनी के पैर में गोली मार ली थी। मामले में पुलिस जांच में सब कुछ स्पष्ट हो गया था। जिस कारण साकिब को उसके परिजन अस्पताल में इलाज के लिये कहकर गायब हो गये और डर के कारण रिपोर्ट लिखाने नही आये।आरोप है कि तभी से उन्हें आरोपित लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे और बुधवार को इसी रंजिश के चलते इकबाल की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img