Wednesday, April 9, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादश्याम बिहारी मिश्र के निधन पर अशोक गोयल ने किया दुख व्यक्त

श्याम बिहारी मिश्र के निधन पर अशोक गोयल ने किया दुख व्यक्त

दैनिक जन सागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष व व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के
निवर्तमान राष्ट्रीय सह संयोजक अशोक कुमार गोयल ने व्यापारी नेत श्याम बिहारी मिश्र के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से व्यापार जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है। अशोक कुमार गोयल ने कहा कि श्याम बिहारी मिश्र देश के 6 करोड़ कारोबारियो की आवाज थे।

वे सरल स्वभाव के थे और व्यापारियों के दुख-दर्द के साथी थे। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तैयार रहते थे। वे कई बार सांसद रहे और सांसद रहते हुए उन्होंने देश के व्यापारियों की कई समस्याओं का समाधान कराया। उनकें जाने से शेर जैसी गरजने वाली आवाज भी चली गयी ।

श्याम बिहारी मिश्र की कोरोना से म्रत्यु पर सारे देश का व्यापारी दुखी है । भाजपा व्यापर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक होने के नाते वे उनके बहुत करीब थे। श्याम बिहारी मिश्र व्यापारी हित मे अडिग थे और व्यापारी हित में उन्होंने कभी कोई समझौता नही किया। राष्ट्रीय सह संयोजक बनाकर उन्होंने मुझे देश भर में काम करने का मौका दिया। उनके निधन से जो क्षति हुई है, उसकर पूर्ति कभी नहीं की जा सकेगी

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img