Sunday, September 8, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRनोएडानोएडा से भी मजदूरों का पलायन

नोएडा से भी मजदूरों का पलायन

दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा के बाद नोएडा से बड़ी संख्या में अपने घरों की ओर लौटने लगे मजदूर

दैनिक जन सागर टुडे संवाददाता : नरेश सिंघानिया

नोएडा। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाने की घोषणा का असर नोएडा में रह रहे प्रवासियों पर भी पड़ा है। जिस तरह दिल्ली से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौटने के लिए आनंद विहार बस अड्डे, कौशाम्बी बस डिपो समेत रेलवे स्टेशनों पर उमड़ पडेÞ, कमोवेश यही स्थिति नोएडा में भी देखने को मिल रही है। दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा होते ही नोएडा से सोमवार को ही बड़ी
संख्या में प्रवासियों को पलायन शुरू हो गया। आज सुबह से ही सेक्टर-35
स्थित मोरना डिपो, सेक्टर-37 एवं नोएडा एक्सप्रेस-वे पर लोगों की
बड़ी भीड़ नजर आई। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही साफ कर चुके हैं कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

लेकिन लोगों को आशंका है कि कहीं पिछली बार की तरह लॉकडाउन लग
गया तो स्थिति बदतर हो जाएगी। इसलिए लोग अपने घरों को सुरक्षित
वापस लौट जाना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर नोएडा एवं दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। दिल्ली से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई।वाहनों को जांच के बाद ही नोएडा सीमा में प्रवेश करने दिया गया। इसके अलावा हर समय गुलजार रहने वाली नोएडा की सड़कें अधिकांश सूनी नजर आर्इं। सूनी सड़कों को देखकर लॉकडाउन जैसी स्थिति दिखाई पड़ी।

गौतमबुद्ध नगर में बढ़ती कंटेनमेंट जोन की संख्या इस बात का इशारा है
कि कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। गौर सिटी से सबसे ज्यादा केस
आ रहे थे उसे सील कर दिया गया है। अकेले गौर सिटी में ही 100 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिले में लगातार कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। शहर और गांवों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। गौरतलब रहे गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर ग्रेटर नोएडा में देखने को मिल रहा है। गौर सिटी वन और टू में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। अरिहंत आर्डन और एनटीपीसी दादरी में भी लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन माइवुड्स हाउसिंग सोसाइटी में भी कोरोना फैल रहा है। नोएडा शहर में सुपरटेक केपटाउन हाउसिंग साइटी,सेक्टर-62 और सेक्टर-121 की हालत भी ठीक नहीं है। सेक्टर-62 की अलग-अलग सोसाइटी में 36 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। सेक्टर-121 की सोसाइटीज में इस वक्त 32 लोग पॉजिटिव हैं, इनमें से 26 लोग अजनारा होम्स सोसाइटी के हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img